स्वदेश में ललितगेट पर हंगामा, परदेस में टाइम्स स्कवॉयर पर योग समारोह में शामिल होंगी सुषमा स्वराज, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2015 1:11 PM
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज न्यूयार्क के लिए रवाना हो गई जहां वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी. इस समारोह का आयोजन संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन द्वारा किया जा रहा है.सुषमा ऐसे समय में संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए न्यूयार्क रवाना हुई […]
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज न्यूयार्क के लिए रवाना हो गई जहां वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी. इस समारोह का आयोजन संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन द्वारा किया जा रहा है.सुषमा ऐसे समय में संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए न्यूयार्क रवाना हुई हैं जब वह आईपीएल के पूर्व दागी प्रमुख ललित मोदी को ब्रिटेन में यात्रा दस्तावेज हासिल करने में मदद के लिए विवादों मेंघिरीहुई हैं.ललित मोदी पर धनशोधन एवं अन्य आरोप भी है. इस मामले में विपक्ष सुषमा के इस्तीफे की मांग कर रहा है. इधर, आम आदमी पार्टी ने आज सुषमा के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










