मैगी के बाद नेस्ले के एक और प्रोडक्ट सेरेलैक में मिला जिंदा कीड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2015 9:48 AM
नयी दिल्ली: नस्ले को मैगी विवाद को बाद काफी नुकसान उठाना पड़ा लेकिन अब नेस्ले के दूसरे प्रोडक्ट पर भी सवाल खड़े हो रहे है. अब कोयंबटूर में एक परिवार को बेबी फूड सेरेलैक में जिंदा किड़ा मिला है. सेरेलैक बच्चों को खिलाने के लोगों की पहली पसंद है अब ऐसे में इस प्रोडक्ट में […]
नयी दिल्ली: नस्ले को मैगी विवाद को बाद काफी नुकसान उठाना पड़ा लेकिन अब नेस्ले के दूसरे प्रोडक्ट पर भी सवाल खड़े हो रहे है. अब कोयंबटूर में एक परिवार को बेबी फूड सेरेलैक में जिंदा किड़ा मिला है. सेरेलैक बच्चों को खिलाने के लोगों की पहली पसंद है अब ऐसे में इस प्रोडक्ट में कीड़ा मिलना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है.
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने इस शिकायत के बाद प्रोडक्ट की जांच के आदेश दे दिये हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिसमें कीड़े मिले है उसका नमूना ले लिया गया है और उसे लैब भेज दिया गया. एक साल के बच्चे के पिता ने पेरुर में एक फार्मेसी से इसे खरीदा था. उनकी पत्नी ने बताया कि हमने इसे सोमवार को ही खोला जिसमें जिंदा कीड़ा मिला जिसे देखकर हम हैरान रह गये. इसकी एक्सपायरी 2016 में होनी है. इसके बाद इस दंपति ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग में शिकायत की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










