ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान वाजपेयी को सौंपा

Updated at : 11 Jun 2015 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान वाजपेयी को सौंपा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेताऔर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान सौंप दिया जो काफी समय से बीमार हैं. मोदी आज वाजपेयी के आवास गए और पूर्व प्रधानमंत्री की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और उनके दामाद रंजन भट्टाचार्य को सम्मान सौंप दिया. इस अवसर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेताऔर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान सौंप दिया जो काफी समय से बीमार हैं. मोदी आज वाजपेयी के आवास गए और पूर्व प्रधानमंत्री की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और उनके दामाद रंजन भट्टाचार्य को सम्मान सौंप दिया.

इस अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं. बांग्लादेश ने अपने मुक्ति संग्राम में सक्रिय योगदान और भारत के साथ मित्रता को मजबूत बनाने के लिए वाजपेयी को प्रतिष्ठित मुक्ति संग्राम सम्मान प्रदान किया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हाल की बांग्लादेश यात्रा के दौरान वाजपेयी की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया था. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘ अटलजी के यहां गया और उनके परिवार को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान सौंप पर बहुत प्रसन्न हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola