नदी जल बंटवारे के मुद्दों के निष्पक्ष समाधान का भरोसा : नरेंद्र मोदी

Updated:
विज्ञापन

ढाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्‍लादेश दौरे के क्रम में विश्वास प्रकट किया कि भारत और बांग्लादेश तीस्ता एवं फेनी नदियों के जल बंटवारे के लंबे समय से लंबित मुद्दों का निष्पक्ष समाधान ढूंढ लेंगे. माना जा रहा है कि मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच संक्षिप्त बातचीत के दौरान तीस्ता […]

विज्ञापन

ढाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्‍लादेश दौरे के क्रम में विश्वास प्रकट किया कि भारत और बांग्लादेश तीस्ता एवं फेनी नदियों के जल बंटवारे के लंबे समय से लंबित मुद्दों का निष्पक्ष समाधान ढूंढ लेंगे. माना जा रहा है कि मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच संक्षिप्त बातचीत के दौरान तीस्ता का मुद्दा उठा. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं.

मोदी ने कहा, ‘हमारी नदियों को कलह का स्रोत बनने की बजाय हमारे संबंधों में निखार लाना चाहिए. जल बंटवारा कुल मिलाकर मानवीय मुद्दा है. यह सीमा के दोनों ओर की जिंदगी और जीविका को प्रभावित करता है.’

उन्होंने कहा, ‘हमने भूमि सीमा समझौते को लेकर राजनीतिक संकल्प और परस्पर सद्भाव दिखाया है. मुझे भरोसा है कि भारत में राज्य सरकार की मदद से हम तीस्ता और फेनी नदियों को लेकर निष्पक्ष समाधान तक पहुंच सकते हैं. हमें अपनी नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.’ प्रधानमंत्री यहां हसीना के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola