ePaper

टाटा स्टील हडताल मामले में ब्रिटेन सरकार ने बातचीत की

Updated at : 05 Jun 2015 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील हडताल मामले में ब्रिटेन सरकार ने बातचीत की

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज कहा कि उनकी सरकार ने ब्रिटेन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की हडताल की चेतावनी के मामले में कंपनी से विचार विमर्श शुरु किया है. टाटा स्टील के ब्रिटेन स्थित कर्मचारियों ने पेंशन विवाद के चलते हडताल की चेतावनी दी है. प्रधानमंत्री ने संसद में प्रश्नकाल के […]

विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज कहा कि उनकी सरकार ने ब्रिटेन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की हडताल की चेतावनी के मामले में कंपनी से विचार विमर्श शुरु किया है. टाटा स्टील के ब्रिटेन स्थित कर्मचारियों ने पेंशन विवाद के चलते हडताल की चेतावनी दी है.

प्रधानमंत्री ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. विपक्षी सांसद टॉम ब्लेंकिनसोप ने पूछा था कि इस्पात उद्योग में संकट टालने के लिए क्या वे टाटा कंपनी से बातचीत करेंगे. टाटा स्टील की यूनियनों ने पिछले सप्ताह हडताल के समर्थन में मतदान किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola