प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से नदारद रहने पर चार सफाईकर्मी निलंबित, दो को नोटिस

Updated at : 30 May 2015 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से नदारद रहने पर चार सफाईकर्मी निलंबित, दो को नोटिस

मथुरा : एक बार फिर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान गुस्ताखी करने वाले कर्मचारी पर गाज गिरी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व मथुरा के नगला चंद्रभान में आयोजित प्रधानमंत्री की जनकल्याण रैली के अवसर पर लगाई गई स्पेशल ड्यूटी से नदारद रहे चार सफाईकर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया है. उन्हें […]

विज्ञापन

मथुरा : एक बार फिर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान गुस्ताखी करने वाले कर्मचारी पर गाज गिरी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व मथुरा के नगला चंद्रभान में आयोजित प्रधानमंत्री की जनकल्याण रैली के अवसर पर लगाई गई स्पेशल ड्यूटी से नदारद रहे चार सफाईकर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया है. उन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित किया है साथ ही दो अन्य को जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है कि न उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए.

जिला पंचायत राज अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि विगत 25 मई को प्रधानमंत्री के मथुरा आगमन पर नगला चंद्रभान में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के मद्देनजर अनेक गांवों में कार्यरत सफाईकर्मियों को विशेष ड्यूटी के अंतर्गत लगाया गया था, किंतु जब उस दिन मौके पर हाजिरी ली गई तो फरह विकास खण्ड के नगला बली में कार्यरत सफाईकर्मी राजाराम सिंह, मुर्शिदाबाद का धाराजीत, शाहपुर का कप्तान व मीर ब्लॉक निवासी नरेंद्र कुमार गायब मिले.

उन्होंने बताया कि इन चारों सफाईकर्मियों को बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने पर निलंबित कर दिया गया है. इनके अलावा दो अन्य दशरथ सिंह व अशोक कुमार को नोटिस देकर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola