सूटकेस से सूट-बूट की सरकार अधिक स्वीकार्य है : नरेन्द्र मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कटाक्ष पर जवाबी हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा निश्चित रुप से सूट-बूट , सूटकेस की तुलना में ज्यादा स्वीकार्य है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक मेरे लिए जीवन और मरण का सवाल नहीं है और वह कोई भी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कटाक्ष पर जवाबी हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा निश्चित रुप से सूट-बूट , सूटकेस की तुलना में ज्यादा स्वीकार्य है.
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक मेरे लिए जीवन और मरण का सवाल नहीं है और वह कोई भी सुझाव स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, सूटबूट निश्चित रुप से सूटकेस से अधिक स्वीकार्य है.
60 सालों तक शासन करने के बाद कांग्रेस को अचानक गरीबों की याद आयी है. कांग्रेस की अदूरदर्शी नीतियों के कारण इस देश के लोगों ने परेशानियां सही हैं और लोग गरीब के गरीब हैं. कांग्रेस की बखिया उधेडते हुए मोदी ने कहा, क्या कोयला और स्पैक्ट्रम घोटालों या सीडब्ल्यूजी घोटाले से गरीबों को फायदा हुआ? हर किसी को पता है कि फायदा किसको हुआ कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों और ठेकेदारों को.
द ट्रिब्यून समाचारपत्र द्वारा प्रकाशित साक्षात्कार में विवादास्पद भूमि विधेयक पर प्रधानमंत्री ने कहा, यह मेरे लिए जिंदगी और मौत का सवाल नहीं है. और न ही यह मेरी सरकार या मेरी पार्टी का एजेंडा है. उनकी ये टिप्पणियां काफी मायने रखती हैं क्योंकि कैबिनेट ने आज तीसरी बार इस पर अध्यादेश जारी करने का फैसला किया.
मोदी ने कहा कि भूमि विधेयक का विरोध पूरी तरह अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने तर्क दिया कि सरकार ने निजी उद्योग के लिए कोई बदलाव नहीं किए हैं. उन्होंने कहा, हमने केवल राज्यों की मांग के मद्देनजर बदलाव किए हैं. इन बदलावों का लाभ सिंचाई ,आवास, विद्युतीकरण और साथ ही बेहतर सामाजिक ढांचे के रुप में ग्रामीण गरीबों को भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










