एनडीएमसी कोष जारी नहीं हुआ तो केजरीवाल का घेराव करेंगे : महापौर
नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) महापौर रवींद्र गुप्त ने आज कहा कि यदि दिल्ली सरकार ने उन्हें 2000 करोड रुपये का ‘देय’ कोष जारी नहीं किया तो कर्मचारी अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे. गुप्त ने दावा किया कि उप राज्यपाल नजीब जंग ने धनराशि जारी करने के लिए एनडीएमसी […]
नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) महापौर रवींद्र गुप्त ने आज कहा कि यदि दिल्ली सरकार ने उन्हें 2000 करोड रुपये का ‘देय’ कोष जारी नहीं किया तो कर्मचारी अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे. गुप्त ने दावा किया कि उप राज्यपाल नजीब जंग ने धनराशि जारी करने के लिए एनडीएमसी की अपील दिल्ली के मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए आगे बढा दी है.
उन्होंने कहा, ‘यदि केजरीवाल सरकार ने देय कोष जारी नहीं किया तो सफाई कर्मी केजरीवाल का घेराव करेंगे और उनके खिलाफ धरना दिया जाएगा.’ उन्होंने दावा किया, ‘दिल्ली सरकार को करीब दो हजार करोड रुपये की धनराशि जारी करनी है..’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










