सुनंदा पुष्कर मामले में गवाहों का पॉलीग्राफ जांच कराना चाहती है दिल्ली पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 7:06 PM
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने आज कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कुछ सबूतों के सत्यापन के लिए तीन प्रमुख गवाहों के लाई डिटेक्टर जांच की मांग की है. ऐसे संकेत हैं कि कई गवाहों से इस जांच से गुजरने के लिए कहा जा सकता […]
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने आज कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कुछ सबूतों के सत्यापन के लिए तीन प्रमुख गवाहों के लाई डिटेक्टर जांच की मांग की है. ऐसे संकेत हैं कि कई गवाहों से इस जांच से गुजरने के लिए कहा जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने सुनंदा के पति एवं कांग्रेस सांसद शशि थरूर के घेरलू सहायक नारायण सिंह, ड्राइवर बजरंगी और पारिवारिक दोस्त संजय दीवान की पॉलीग्राफ जांच कराने को लेकर अनुमति के लिए अदालत का रुख किया है.
सुनंदा मामले में इन तीन संदिग्धों की पॉलीग्राफ जांच की मांग वाली पुलिस की याचिका पर एक स्थानीय अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी. पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शर्मा के समक्ष आवेदन दायर किया और न्यायाधीश ने इस पर सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख मुकर्रर कर दी. जांच के दौरान नारायण, बजरंगी और दीवान सहित कई लोगों से पूछताछ की गई क्योंकि ये लोग थरूर और सुनंदा के काफी निकट थे तथा सुनंदा की मौत से ठीक पहले होटल लीला पैलेस में मौजूद थे. यह पूछे जाने पर कि क्या जांच अधिकारी इस मामले में थरुर की पॉलीग्राफ जांच कराने की योजना बना रहे हैं तो बस्सी ने कहा कि वह अटकल नहीं लगाना चाहते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










