कांग्रेस और भाजपा ने केजरीवाल को पाखंडी और अलोकतांत्रिक करार दिया

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपनी सरकार के उस विवादास्पद परिपत्र को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आए जिसमें किसी भी मानहानिकारक समाचार के लिए मीडिया के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इसपर निशाना साधते हुए कांग्रेस और भाजपा ने उनपर पाखंडी और अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया. […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपनी सरकार के उस विवादास्पद परिपत्र को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आए जिसमें किसी भी मानहानिकारक समाचार के लिए मीडिया के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इसपर निशाना साधते हुए कांग्रेस और भाजपा ने उनपर पाखंडी और अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया.
कांग्रेस नेता पी सी चाको ने कहा, जब सरकार की आलोचना हो रही है, जब मीडिया उनकी सरकार के गलत कृत्यों को उजागर कर रही है तो मुख्यमंत्री उसपर आपत्ति जता रहे हैं. यह मुख्यमंत्री के अलोकतांत्रिक रवैये को दर्शाता है. इसी तरह की राय जाहिर करते हुए भाजपा ने कहा कि जहां केजरीवाल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में बात करते हैं, वहीं वह सबका गला घोंटना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




