जयराम रमेश के मोदी को ‘दुर्योधन’ कहने पर कांग्रेस ने जतायी नाराजगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 9:25 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महाभारत के ‘दुर्योधन’ के साथ तुलना करने पर नाराजगी जतायी है. पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने कई बार अपने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सलाह दी है और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महाभारत के ‘दुर्योधन’ के साथ तुलना करने पर नाराजगी जतायी है.

पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने कई बार अपने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सलाह दी है और अनुरोध किया है कि वे अपने धुर विरोधियों का सम्मान करें.’’
उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक मतभेदों से इतर अपने सभी विरोधियों का पूरा सम्मान करें. पार्टी की यही परंपरा है.’’ गौरतलब है कि रमेश ने कथित तौर पर कहा था कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाभारत के ‘दुर्योधन’ की तरह पेश आ रहे हैं और चुनाव के दौरान सार्वजनिक मुद्दे :मोदी: में निवेश करने वाले कारपोरेट घरानों के तुष्टिकरण के लिए किसानों एवं आदिवासियों के हितों की बलि देने के लिए तैयार हैं. निवेशक अब भूमि के रुप में लाभांश चाहते हैं.’’ रमेश की इस कथित टिप्पणी पर सुरजेवाला की प्रतिक्रिया मांगी गई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola