ज्योतिमान आम आदमी पार्टी से निष्कासित

Published at :04 Apr 2015 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
ज्योतिमान आम आदमी पार्टी से निष्कासित

जालंधर : आम आदमी पार्टी में शीर्ष स्तर पर मचे घमासान के बीच पार्टी विरोधी गतिवधियों के कारण पार्टी ने वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा चुनाव में जालंधर से उम्मीदवार रह चुकी ज्योतिमान अक्षरा को पार्टी से निकाल दिया है. आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के अनुशासनात्मक समिति के सदस्य प्रणव राय ने शनिवार रात […]

विज्ञापन

जालंधर : आम आदमी पार्टी में शीर्ष स्तर पर मचे घमासान के बीच पार्टी विरोधी गतिवधियों के कारण पार्टी ने वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा चुनाव में जालंधर से उम्मीदवार रह चुकी ज्योतिमान अक्षरा को पार्टी से निकाल दिया है. आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के अनुशासनात्मक समिति के सदस्य प्रणव राय ने शनिवार रात बताया, ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा पार्टी के आंतरिक मामलों को सार्वजनिक करने के आरोप में जालंधर से लोकसभा चुनाव लड चुकी ज्योतिमान को चार दिन पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है.’’

राय ने बताया, ‘‘उनके खिलाफ अनुशासन का मामला पिछले तीन महीनों से चल रहा था. ज्योति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब उन्होंने नहीं दिया. ज्योति लगातार पार्टी विरोधी गतिवधियों में संलग्न थी. 27 मार्च को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया और नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया.’’

राय ने बताया, ‘‘ज्योति ने इसका भी जवाब नहीं दिया और 31 मार्च को पार्टी के खिलाफ बयानबाजी शुरु कर दी. इसके बाद हमने उन्हें पार्टी से एक्सपेल्ड कर दिया है.’’ उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ज्योतिमान ले 2 . 54 लाख वोट बटोर कर कांग्रेस और शिअद के बाद तीसरा स्थान हासिल किया था. कांग्रेस और शिअद को इन चुनावों में क्रमश: 3 . 8 लाख और 3 . 09 लाख मत हासिल हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola