Babri Masjid Donation: बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए अब तक कितना मिला दान? रात भर चली चंदे की गिनती
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Dec 2025 5:13 PM
Babri Masjid Donation
Babri Masjid Donation: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी जा चुकी है. मस्जिद के लिए देश और विदेश से भी लोग दान कर रहे हैं. चंदे के लिए जगह-जगह लगाए गए दानपत्र करीब-करीब भर चुके हैं.लोग नकदी और ऑनलाइन दोनों तरीके से दान दे रहे हैं.
Babri Masjid Donation: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की शैली में मस्जिद बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 1.3 करोड़ रुपये का चंदा मिल चुका है. टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अभियान की शुरुआत की है. कबीर ने बताया कि लोग दिल खोलकर मस्जिद निर्माण के लिए चंदा दे रहे हैं. चंदे के लिए जगह-जगह लगाए गए दानपत्र करीब-करीब भर चुके हैं और नकदी गिनने वाली मशीनों की मदद से रात भर चंदे की गिनती चलती रही. कबीर ने कहा कि लोग नकदी और ऑनलाइन दोनों तरीके से दान दे रहे हैं.
1.30 करोड़ का अब तक दान, गिनती जारी
निलंबित विधायक कबीर के कुछ करीबी लोगों ने सोमवार को बताया कि चार दान पेटियों और एक बोरी से अब तक कम से कम 37.33 लाख रुपये नकद गिने गए हैं, जबकि क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन योगदान 93 लाख रुपये तक पहुंच गया है. दोनों को मिलाकर कुल राशि 1.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. जबकि सात और सीलबंद पेटियों को खोला जाना बाकी है.
शनिवार को रखी थी मस्जिद की आधारशिला
इससे पहले शनिवार को कबीर ने कड़ी सुरक्षा के बीच मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में मस्जिद की आधारशिला रखी. आधारशिला के लिए 6 दिसंबर की तारीख होने के कारण बंगाल का सियासी पारा चढ़ा नजर आया था, खासकर इसलिए क्योंकि अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कबीर ने छह दिसंबर को शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर 11 बड़े स्टेनलेस स्टील के दान पात्र रखे थे और लोगों से चंदे की अपील की थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि तब से समर्थक नकदी और यहां तक कि मस्जिद निर्माण के लिए ईंटें लेकर आ रहे हैं. नकदी की गिनती रविवार शाम सात बजे शुरू हुई और मध्य रात्रि तक जारी रही, यह काम 30 लोगों की एक टीम ने विशेष मशीनों का उपयोग करके किया.
सोमवार शाम को खोले जाएंगे 7 और दानपत्र
रिपोर्ट के मुताबिक बाकी सात दानपत्र सोमवार शाम को खोले जाएंगे और एक टीम इस प्रक्रिया की निगरानी करेगी. कबीर ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, गिनती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है. कबीर ने दावा किया कि मदद सभी अपेक्षाओं से अधिक है. उनके मुताबिक दान कथित तौर पर देश के बाहर से भी आ रहा है. विधायक के करीबियों ने बताया कि एकत्रित धन को सीसीटीवी निगरानी वाले सुरक्षित कमरे में स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है तथा इसे जमा कराने के लिए बैंकों के साथ चर्चा चल रही है. (इनपुट- भाषा)
Also Read: बाबरी मस्जिद की आड़ में हिंदुओं पर हमले हुए, तो इसके लिए जिम्मेदार होगी राज्य सरकार : विहिप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










