आप का असंतुष्टों पर कार्रवाई का का कहर जारी, पंजाब के एक नेता को किया निलंबित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 8:46 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से उत्तर प्रदेश के दो नेताओं का निलंबन करने के अगले दिन आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश स्तर पर असंतुष्टों पर कार्रवाई का दायरा बढाते हुए पंजाब में अपने वरिष्ठ नेताओं में एक को निलंबित कर दिया है. पार्टी के एक प्रेस नोट में कहा गया है, ‘‘प्रो. मंजीत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से उत्तर प्रदेश के दो नेताओं का निलंबन करने के अगले दिन आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश स्तर पर असंतुष्टों पर कार्रवाई का दायरा बढाते हुए पंजाब में अपने वरिष्ठ नेताओं में एक को निलंबित कर दिया है.

पार्टी के एक प्रेस नोट में कहा गया है, ‘‘प्रो. मंजीत सिंह अपनी पार्टी विरोधी गतिविरोधी की जांच लंबित होने तक के लिए पार्टी से निलंबित कर दिए गए हैं.’’ जब इस संबंध में संपर्क किया तो सिंह ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को निकाले जाने और उन्हें अपमानित किए जाने के खिलाफ बोलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ की गयी कार्रवाई के बारे में मुझे बस मीडिया के जरिए पता चला है. ’’ पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व प्रवक्ता लोकसभा चुनाव के दौरान चयन एवं अभियान समिति के सदस्य भी थे.इस कदम की प्रदेश से पार्टी के एक अन्य नेता बलजीत सिंह ने असंवैधानिक और पार्टी के नियमों के विपरीत बताया है. बलजीत सिंह खदूर लोकसभा सीट से चुनाव लडे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola