अरुणाचल प्रदेश में सेना की टुकडी पर आतंकी हमला, तीन शहीद, चार जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 6:50 PM
ईटानगरः सेना की एक टुकडी पर आज किये गये एक आतंकवादी हमले में सेना का तीन जवान शहीद हो गया जबकि चार सैनिक घायल हो गये. सूत्र के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के खोन्सा इलाके में दो गाडियों में सेना का एक काफिला जा रहा था. आतंकियों ने इन दोनों गाडियों पर घात लगाकर हमला किया […]
ईटानगरः सेना की एक टुकडी पर आज किये गये एक आतंकवादी हमले में सेना का तीन जवान शहीद हो गया जबकि चार सैनिक घायल हो गये.
सूत्र के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के खोन्सा इलाके में दो गाडियों में सेना का एक काफिला जा रहा था. आतंकियों ने इन दोनों गाडियों पर घात लगाकर हमला किया और अंधाधुंध गोलियां बरसाई. इससे मौके पर ही तीन सैनिकों की मौत हो गयी और चार सैनिकों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि सेना कोई ऑपरेशन में नहीं जा रही थी बल्कि खोन्सा स्थित अपना हेडक्वार्टर जा रही थी.
इस घटना में एनएससीएन (के) गुट का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है. एनएससीएन (के) प्रतिबंधित नागा संगठन है और यह संगठन इस क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय है. हाल ही में भारत सरकार ने जब नागा प्रतिनिधियों से वार्ता के लिए एक बैठक बुलाई थी तो इस संगठन ने इसमें भाग नहीं लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










