ePaper

स्वामी के बयान से समुदायों के बीच विवाद बढेगा : पीडीपी

Updated at : 17 Mar 2015 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
स्वामी के बयान से समुदायों के बीच विवाद बढेगा : पीडीपी

जम्मू : पीडीपी ने आज भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की उनके इस बयान को लेकर आलोचना की कि मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि इससे समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न होगा. पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा, ‘हम इसे अस्वीकार करते हैं, भले ही इसे किसी ने भी कहा […]

विज्ञापन

जम्मू : पीडीपी ने आज भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की उनके इस बयान को लेकर आलोचना की कि मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि इससे समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न होगा. पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा, ‘हम इसे अस्वीकार करते हैं, भले ही इसे किसी ने भी कहा हो.’

स्वामी ने गत शुक्रवार को कथित रूप से कहा था, ‘मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं होती. यह महज एक इमारत होती है जिसे किसी भी समय ढहाया जा सकता है. यदि इसको लेकर कोई मुझसे असहमत है तो मैं उससे इस मुद्दे पर बहस करने को तैयार हूं. मुझे इस बारे में सउदी अरब के लोगों से जानकारी मिली है.’

पीडीपी प्रवक्ता ने कहा, ‘यह हमारे तथा दूसरों के लिए गलत है. उन्हें (स्वामी को) ऐसा नहीं कहना चाहिए जिससे समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो. हम इसे अस्वीकार करते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola