ePaper

शरद यादव के महिलाओं पर दिये विवादित बयान पर रास में हंगामा

Updated at : 16 Mar 2015 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
शरद यादव के महिलाओं पर दिये विवादित बयान पर रास में हंगामा

नयी दिल्ली : जदयू नेता शरद यादव द्वारा चार दिन पहले महिलाओं के रंग को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी के खिलाफ आज राज्यसभा में बहुत हंगामा हुआ, लेकिन शरद यादव अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं. शरद यादव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जदयू नेता शरद यादव द्वारा चार दिन पहले महिलाओं के रंग को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी के खिलाफ आज राज्यसभा में बहुत हंगामा हुआ, लेकिन शरद यादव अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं.

शरद यादव ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा, मैंने क्या बात कही है. भारत में सांवली महिलाओं की संख्या ज्यादा है. उनकी संख्या दुनिया में ज्यादा है. मैं इस बारे में किसी से भी बहस को तैयार हूं. यादव की टिप्पणी का मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष की कई महिला सदस्यों ने आपत्ति जतायी.

स्मृति ने कहा कि यादव को महिलाओं के रंग के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. कई सदस्यों की टोकाटोकी के बीच उपसभापति पी जे कुरियन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं देंगे.सदन में यह मुद्दा सुबह उस समय उठा जब दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यादव द्वारा पिछले हफ्ते की गयी टिप्पणी से अपने को अलग किया. उन्होंने कहा कि वह यादव की टिप्पणी से अपने को पूरी तरह से अलग करते हैं. उन्होंने यादव से अपील भी की कि वह अपनी टिप्पणी वापस ले लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola