क्या उत्तराखंड में छुट्टी मना रहे हैं राहुल गांधी ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2015 12:23 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में नहीं बल्कि उत्तराखंड में हैं. इस बात का खुलासा कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने किया है. जगदीश शर्मा के इस दावे को कांग्रेस पार्टी ने खारिज किया है. पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी उत्तराखंड में नहीं हैं. जगदीश शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट में राहुल […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में नहीं बल्कि उत्तराखंड में हैं. इस बात का खुलासा कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने किया है. जगदीश शर्मा के इस दावे को कांग्रेस पार्टी ने खारिज किया है. पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी उत्तराखंड में नहीं हैं. जगदीश शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट में राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.
उन्होंने कहा कि मैंने अपने सूत्र से यह तस्वीर मंगाई है और यह बिलकुल सही है. उल्लेखनीय है कि जगदीश शर्मा को प्रियंका गाधी का समर्थक बताया जाता है. कांग्रेस ऑफिस की तरफ से सफाई देते हुए कहा गया है कि तस्वीरें 2008 की है जब राहुल यहां आए थे.
राहुल गांधी के विदेश में छुट्टी पर जाने की खबर के यह तस्वीरें आई हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि राहुल गांधी उत्तरकाशी में मौजूद हैं. इन तस्वीरों में राहुल टेंट भी लगाए हुए हैं और फुर्सत के पलों का आनंद ले रहे हैं. संसद बजट सत्र के शुरू होते ही राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर कई खबरें आईं.
दरअसल इसी साल अप्रैल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन होने वाला है. इस अधिवेशन में राहुल गांधी को अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे जानी की संभावना है. सोनिया गांधी चाहती हैं कि राहुल अब पूरी तरह से पार्टी की कमान संभाल ले. पर, चुनाव में लगातार हार के बाद राहुल के खिलाफ बगावती सुर मजबूत हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










