ePaper

विदेशों के साथ- साथ देश में भी कालाधन रखने वालों को मिले कड़ी सजाः रघुराम राजन

Updated at : 21 Feb 2015 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशों के साथ- साथ देश में भी कालाधन रखने वालों को मिले कड़ी सजाः रघुराम राजन

पणजीः रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने आज कालाधन के मुद्दे पर कानून को और कठोर करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का समर्थन किया. उन्होंने कहा, कालाधन रखने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. रघुराम ने कालाधन के मुद्दे को बहुत संवेदनशील बताया और कहा, ऐसा मजबूत कानून […]

विज्ञापन

पणजीः रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने आज कालाधन के मुद्दे पर कानून को और कठोर करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का समर्थन किया. उन्होंने कहा, कालाधन रखने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

रघुराम ने कालाधन के मुद्दे को बहुत संवेदनशील बताया और कहा, ऐसा मजबूत कानून बनें कि कालाधन जमा करने वाले लोग इसका दुरुपयोग ना कर सकें और ना ही देश के बाहर पैसा रखने के लिए प्रोत्साहित हों. न सिर्फ विदेशों में बल्कि देश में भी कालाधन रखने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा, हमारे पास बहुत से नियम एवं कानून हैं और हम उन्हें लागू नहीं करते हैं तो एक संस्कृति बनेगी कि इन नियम कानून का कोई मतलब नहीं है….हमें इस विचारधारा को तोड़ना. बहुत जरूरी है कि कालाधन जमा करने वाले लोगों को जो प्रोत्साहन मिल रहा है पहले उसे तोड़ा जाए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola