विदेशों के साथ- साथ देश में भी कालाधन रखने वालों को मिले कड़ी सजाः रघुराम राजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2015 6:32 PM
पणजीः रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने आज कालाधन के मुद्दे पर कानून को और कठोर करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का समर्थन किया. उन्होंने कहा, कालाधन रखने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. रघुराम ने कालाधन के मुद्दे को बहुत संवेदनशील बताया और कहा, ऐसा मजबूत कानून […]
पणजीः रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने आज कालाधन के मुद्दे पर कानून को और कठोर करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का समर्थन किया. उन्होंने कहा, कालाधन रखने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
रघुराम ने कालाधन के मुद्दे को बहुत संवेदनशील बताया और कहा, ऐसा मजबूत कानून बनें कि कालाधन जमा करने वाले लोग इसका दुरुपयोग ना कर सकें और ना ही देश के बाहर पैसा रखने के लिए प्रोत्साहित हों. न सिर्फ विदेशों में बल्कि देश में भी कालाधन रखने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










