आजाद राज्यसभा के फिर सदस्य चुने गए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2015 9:05 PM

विज्ञापन

जम्मू: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर से राज्यसभा के लिए आज दोबारा चुन लिए गए, जबकि पीडीपी को दो सीटें मिली है. वहीं, राज्य में भाजपा को एक सीट मिली हैं. आजाद कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के संयुक्त उम्मीदवार थे. पीडीपी के फय्याज अहमद मीर और नजीर अहमद लावे जबकि भाजपा के […]

विज्ञापन

जम्मू: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर से राज्यसभा के लिए आज दोबारा चुन लिए गए, जबकि पीडीपी को दो सीटें मिली है. वहीं, राज्य में भाजपा को एक सीट मिली हैं.

आजाद कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के संयुक्त उम्मीदवार थे. पीडीपी के फय्याज अहमद मीर और नजीर अहमद लावे जबकि भाजपा के शमशेर सिंह मनहास इस चुनाव में विजेता घोषित किए गए.
भाजपा-पीडीपी और नेकां-कांग्रेस ने सीट बंटवारा समझौते के तहत अलग अलग चुनाव लडा था.87 सदस्यीय विधानसभा में पीडीपी के 28 विधायक हैं और सबसे बडी पार्टी है जबकि भाजपा के पास 25 सीटें हैं. नेकां और कांग्रेस के क्रमश: 15 और 12 विधायक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola