आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे राहुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 5:56 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली चुनावों के लिए प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यहां वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे. वह आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की बैठक में पार्टी महासचिवों और सचिवों के साथ विचार-विमर्श करेंगे. मुल्लापल्ली रामचंद्रन की अध्यक्षता वाली समिति […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली चुनावों के लिए प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यहां वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे.
वह आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की बैठक में पार्टी महासचिवों और सचिवों के साथ विचार-विमर्श करेंगे.
मुल्लापल्ली रामचंद्रन की अध्यक्षता वाली समिति को सांगठनिक चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. संगठन के चुनाव पहले ही शुरु हो गये हैं और अगले साल नये पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के साथ यह प्रक्रिया समाप्त होगी.
प्रक्रिया को चुनावों के चलते 28 दिसंबर से दो महीने के लिए 28 फरवरी तक बढा दिया गया था.साल 2010 में बिहार विधानसभा चुनाव में और 2012 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार का दौर शुरु होने की मुख्य वजहों में संगठन की कमजोरी एक वजह मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










