अभिनेता अनुपम खेर को उम्मीद दिल्ली में किरण बेदी की सरकार बनेंगी

जयपुर : फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने आज यहां कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किरण बेदी दिल्ली की मुख्यमंत्री बन जायेगी. जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खेर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किरण बेदी की सरकार बन जायेगी. दिल्ली में आगामी 7 फरवरी को […]
जयपुर : फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने आज यहां कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किरण बेदी दिल्ली की मुख्यमंत्री बन जायेगी. जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खेर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किरण बेदी की सरकार बन जायेगी. दिल्ली में आगामी 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव है.
मोदी के शासन के बारे में उन्होंने कहा कि देश का सौभाग्य है जो देश को नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की विवादित फिल्म ‘मेसेंजर आफॅ गाड’ के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कुछ नहीं जानता। मैने फिल्म नहीं देखी.’’ सेंसर बोर्ड के इस्तीफे के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसंग राजनीति कर रही थी, उन्हें इस तरह के मसले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए थी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




