मोदी सरकार ने नीतिगत मुद्दों पर यूटर्न ले लिया है : दिग्विजय सिंह

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस पर आरोप लगाती है कि संप्रग ने देश को बर्बाद कर दिया है, लेकिन मोदी क्या कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी सरकार खुद ऐसे नीतिगत मुद्दों पर यूटर्न ले लिया […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस पर आरोप लगाती है कि संप्रग ने देश को बर्बाद कर दिया है, लेकिन मोदी क्या कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी सरकार खुद ऐसे नीतिगत मुद्दों पर यूटर्न ले लिया है , जिनका वह पहले विरोध करते रहे हैं.
दिग्विजय ने कहा, मोदी ने अपने प्रचार अभियान में कांग्रेस पर पिछले 60 वर्षो में कुशासन से देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. क्या वह कृपया बताना चाहेंगे कि उन्होंने संप्रग की किस नीति को बदला है ? सिंह ने ट्वीटर पर कहा , मोदी ने एक बार फिर यू टर्न लिया है. प्रत्यक्ष लाभ नकद अंतरण योजना के सबसे बडे आलोचक अब उसके समर्थक हो गए हैं. श्रीमान प्रधानमंत्री कृपया कुछ श्रेय तो संप्रग को दीजिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




