बिना इजाजत तस्वीर के इस्तेमाल पर किरण बेदी ने केजरीवाल को भेजा कानूनी नोटिस

नयी दिल्लीः दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी अब खुलकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ‘हमले’ कर रही हैं. उन्होंने बिना इजाजत अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेज दिया है. उन्होंने केजरीवाल के नामांकन और नयी दिल्ली में घर न होने को लेकर भी […]
नयी दिल्लीः दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी अब खुलकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ‘हमले’ कर रही हैं. उन्होंने बिना इजाजत अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेज दिया है.
उन्होंने केजरीवाल के नामांकन और नयी दिल्ली में घर न होने को लेकर भी चुनाव आयोग में शिकायत की और उनका पर्चा रद्द करने की मांग की. नयी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया भी केजरीवाल का नामांकन रद्द करने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी मांग ठुकरा दी थी.
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में कई ऑटो के पीछे पोस्टर लगाए थे जिनमें किरण बेदी को अवसरवादी बताया गया था. इस पोस्टर में केजरीवाल ने खुद को इमानदार बताया है जबकि किरण बेदी को अवसरवादी बताया है. दिल्ली में बहुत से ऑटो के पीछे यह पोस्टर चिपकाया गया है.किरण बेदी ने बिना इजाजत अपनी तस्वीर के इस्तेमाल से खफा होकर केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




