अमित शाह ने कहा केजरीवाल फिर भाग जाएंगे

Updated at : 26 Jan 2015 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा केजरीवाल फिर भाग जाएंगे

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के समन्वयक अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज दिल्ली की जनता से कहा कि ऐसे ‘‘व्यक्ति को वोट न दें जो भाग जाता है और अपने वादों को भूल जाता है.’’ दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार और उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के समन्वयक अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज दिल्ली की जनता से कहा कि ऐसे ‘‘व्यक्ति को वोट न दें जो भाग जाता है और अपने वादों को भूल जाता है.’’ दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार और उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में बूथ प्रभारियों की दो बैठकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर की रणनीति के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लडेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘हर घर में जाओ, हर परिवार में जाओ और हर रोज कम से कम कुछ मिनट उनके साथ रहो और उन्हें समझाओ कि यह अरविंद केजरीवाल फिर से भाग जाएगा और वह फिर से वादे कर रहा है जिन्हें वह पूरा नहीं करेगा क्योंकि उन्हें पता है कि वह उन्हें पूरे नहीं कर सकते.’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में मुकाबला भाजपा और आप के बीच है तथा कांग्रेस मुकाबले में कहीं नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola