जम्मू-कश्मीर में गंभीर वित्तीय संकट: राज्यपाल ने केंद्र से मदद मांगी

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में गंभीर वित्तीय संकट: राज्यपाल ने केंद्र से मदद मांगी

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने आज कहा कि राज्य गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है और उन्होंने इस स्थिति से निपटने में सरकार को सक्षम बनाने के लिए केंद्र से तत्काल मदद की मांग की. राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसे लेकर राज्य के योजना एवं वित्त सचिवों के साथ […]

विज्ञापन
जम्मूः जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने आज कहा कि राज्य गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है और उन्होंने इस स्थिति से निपटने में सरकार को सक्षम बनाने के लिए केंद्र से तत्काल मदद की मांग की.
राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसे लेकर राज्य के योजना एवं वित्त सचिवों के साथ कई दौर की व्यक्तिगत बैठकों और मुख्य सचिव के साथ विचार विमर्श के बाद राज्यपाल ने राज्य के समक्ष मौजूद वित्तीय संकट को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को एक पत्र लिखा है.
प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने पत्र में वार्षिक योजना :2014-15: के लिए धन देने में सामने आ रही गंभीर समस्याओं और राज्य के वित्तीय संतुलन के बिगडने की बात कही है.उन्होंने साथ ही कहा कि इसके अलावा राज्यपाल के दिल्ली जाने की तैयारियां की जा रही हैं जहां वह जेटली से मिलेंगे और उनसे तत्काल मदद की मांग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola