देश में विकसित पहला हल्का लडाकू विमान ''तेजस'' कल वायुसेना को समर्पित

नयी दिल्ली : परियोजना मंजूर होने के 32 साल बाद देश में विकसित किया गया पहला हल्का लडाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ कल भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने की संभावना है. यह उस परियोजना के तहत देश में ही विकसित लडाकू विमानों को सेना में शामिल किए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी जिसमें पहले ही […]
नयी दिल्ली : परियोजना मंजूर होने के 32 साल बाद देश में विकसित किया गया पहला हल्का लडाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ कल भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने की संभावना है. यह उस परियोजना के तहत देश में ही विकसित लडाकू विमानों को सेना में शामिल किए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी जिसमें पहले ही 17,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आ चुकी है.
सूत्रों ने बताया कि दूसरे शुरुआती परिचालनात्मक मंजूरी के बाद भारतीय वायुसेना को पहला एलसीए सौंपा जा रहा है जिसका मतलब है कि तेजस विभिन्न स्थितियों में उडाने भरने में सक्षम है. तेजस को पहली शुरुआती परिचालनात्मक मंजूरी जनवरी 2011 में दी गई थी. इस विमान का निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है. इस साल के अंत तक अंतिम परिचालनात्मक मंजूरी दिए जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










