ePaper

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 20 ताजा मामले सामने आये

Updated at : 17 Jan 2015 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 20 ताजा मामले सामने आये

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 20 नये मामले सामने आये. इस तरह से इस वर्ष इसके कुल मामले बढ़कर 98 हो गए. दिल्ली में अभी तक स्वाइन फ्लू से तीन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. स्वाइन फ्लू के मामलों की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 20 नये मामले सामने आये. इस तरह से इस वर्ष इसके कुल मामले बढ़कर 98 हो गए. दिल्ली में अभी तक स्वाइन फ्लू से तीन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है.

स्वाइन फ्लू के मामलों की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित पांच सदस्यीय दल के सदस्य आर एन दास ने कहा, गुरुवार को 25 जांच में से छह संक्रमित हैं, जबकि शुक्रवार को पचास प्रतिशत मामले (163 जांच में से 20 संक्रमित) सामने आये.

हमने 11 जिला निगरानी अधिकारियों (डीएसओ) को पहले ही नामांकित कर दिया है जिन्होंने दवाओं का जायजा लिया है और निर्दिष्ट 22 अस्पतालों में एच1एन1 मामलों के इलाज में अपनाये जा रही मानक संचालन प्रकियाओं की जांच कर रहे हैं.

सरकार चार और प्रयोगशालाएं स्थापित करने की प्रक्रिया में है जिसमें से निजी और सरकारी क्षेत्रों में क्रमश: दो-दो स्थापित होंगी. वर्तमान में एच1एन1 की जांच के लिए आठ प्रयोगशालाएं हैं.. पांच निजी और तीन सरकारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola