अफगानिस्तान में भारत निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
Updated at : 13 Jan 2015 3:06 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने आज अफगानिस्तान में भारत की व्यापक भूमिका का पक्ष लिया और कहा कि यह युद्धग्रस्त देश में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है. यहां विश्व मामलों की भारतीय परिषद में एक संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि भारत समूचे दक्षिण […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने आज अफगानिस्तान में भारत की व्यापक भूमिका का पक्ष लिया और कहा कि यह युद्धग्रस्त देश में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है.
यहां विश्व मामलों की भारतीय परिषद में एक संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि भारत समूचे दक्षिण एशिया में सुरक्षा मजबूत करने में ‘‘बडी भूमिका’’ निभा सकता है. संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बान ने समलैंगिकता को अपराध बनाए जाने का विरोध करते हुए आज कहा कि ऐसा करना निजता और स्वतंत्रता के बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन है.उन्होंने यह भी कहा कि मानव समानता के लिए संघर्ष समावेशी होना चाहिए और इसमें सभी मतभेदों को दरकिनार कर दिया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




