जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर भाजपा-पीडीपी में बात कुछ आगे बढी

नयी दिल्ली: खंडित जनादेश के चलते जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर चल रहे गतिरोध में पीडीपी की ओर से कुछ पहल दिखाए जाने के बाद राज्य के भाजपा नेताओं ने आज यहां केंद्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श किया. समझा जाता है कि मुख्यमंत्री के पद, अनुच्छेद 370 और एएफएसपीए जैसे मुद्दों पर केंद्रीय […]
सूत्रों ने बताया कि 90 मिनट तक चली इस बैठक में पीडीपी और भाजपा के साथ आने की स्थिति में पार्टी के प्रदेश नेताओं और प्रभारियों ने शाह से जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370, आर्मड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (एएफएसश्पीए) और मुख्यमंत्री के पद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एनडीटीवी से बातचीत में अनुच्छेद 370, और एएफएसपीए जैसे मुद्दों को फिलहाल ठंडे बस्ते में डालने का संकेत देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में मुद्दा यह है कि वहां सरकार गठन के तीन आधार होने चाहिएं और ये हैं–संप्रभुता, विकास के लिए सुशासन और क्षेत्रीय संतुलन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




