मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच पीएम मोदी का शांति प्रयास, फ्रांस से लेकर मलेशिया तक के नेताओं से की बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Mar 2026 6:08 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- पीटीआई

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शांति बहाली के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास जारी है. पीएम मोदी ने गुरुवार को फ्रांस, मलेशिया, ओमान और कुवैत के नेताओं से तनाव कम करने पर बातचीत की. इससे पहले उन्होंने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजराइल और कतर के नेताओं से बात की थी.

विज्ञापन

Middle East Tension: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शांति बहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं. क्षेत्र में हालात सामान्य करने और संघर्ष को रोकने के मकसद से पीएम मोदी ने फ्रांस से लेकर मलेशिया तक कई देशों के नेताओं से बातचीत की है. पीएम मोदी ने गुरुवार (19 मार्च) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम, ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से लंबी बात की है. इन वार्ताओं का सबसे बड़ा मकसद युद्ध को रोकना और बातचीत के जरिए तनाव कम करना है. पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया कि अब शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति और संवाद से ही निकल सकता है. भारत की सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर है, क्योंकि यही वह अहम समुद्री मार्ग है, जहां से भारत की तेल और गैस सप्लाई गुजरती है.

वेस्ट एशिया संकट पर मैक्रों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर अहम बातचीत की. पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने हालात को जल्द शांत करने, तनाव कम करने और कूटनीति के साथ संवाद की राह पर लौटने की तत्काल जरूरत पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए करीबी समन्वय जारी रखेंगे. उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि वेस्ट एशिया संकट के बीच भारत कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

ओमान के सुल्तान से पीएम मोदी की वार्ता, शांति और सुरक्षा पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत कर क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने ओमान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना भी की. भारत और ओमान ने इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और बिना रुकावट आवागमन तय करने के अपने संयुक्त संकल्प को भी दोहराया.

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर से की बातचीत, शांति पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से महत्वपूर्ण बातचीत की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चर्चा की. साथ ही संवाद और कूटनीति के जरिये क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने मलेशिया की जनता को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं.

पीएम मोदी का शांति प्रयास

वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांति मिशन पर सक्रिय नजर आ रहे हैं. क्षेत्र में शांति को बनाए रखने के लिए पीएम मोदी लगातार दूसरे देशों के नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं. हाल के दिनों में पीएम मोदी ने ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजराइल और कतर के नेताओं से भी बात की है और सभी से शांति प्रयास रखने रखने की अपील की है. बुधवार को कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं भी दी.

इसे भी पढ़ें- PM मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट से की बात, मिडिल ईस्ट जंग पर जताई चिंता

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola