राहुल गांधी ने बीजेपी को बताया खून-खराबा करने वाली पार्टी
राहुल गांधी
Rahul Gandhi : देश की राजधानी दिल्ली में होली के दिन हुई एक हिंसक घटना के बड़े टकराव में बदल जाने पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें नफरत फैलाने वाला बताया है.
Rahul Gandhi : विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया है कि वह खून–खराबा चाहती है. राहुल ने कहा कि बीजेपी और उसका पूरा इकोसिस्टम ही यह चाहता है कि देश में हिंसा और नफरत की आग फैलती रहे. उन्होंने बीजेपी पर यह आरोप उत्तम नगर की हिंसक घटनाओं को लेकर लगाया.
उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की कीमत चुकाई
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है – एक तरफ एक जवान लड़के की जान चली गई, वहीं दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है. उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए. राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी नफरत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने में माहिर है और वह ऐसे हर मौके का फायदा उठाती है.
पीएम मोदी समझौता कर रहे हैं, लेकिन सवाल पूछना गुनाह है
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार यह चाहती है कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं? यही वजह है कि दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात उत्पन्न किए जा रहे हैं. उन्होंने दिल्लीवासियों से यह अनुरोध किया कि वे किसी के बहकावे में ना आएं और आपसी एकता और भाईचारे को बनाएं रखें. 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर में एक हिंसक घटना हुई, जिसमें एक छोटे से विवाद से शुरू हुई लड़ाई बड़े टकराव में बदल गई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.
ये भी पढ़ें : आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वालों की लिस्ट में नंबर 2 बने वैभव सूर्यवंशी, क्या तोड़ेंगे गेल का रिकाॅर्ड?
आईपीएल 2026 में बनेगा नया रिकाॅर्ड, 10 भारतीय कप्तानों के साथ होगा लीग का आगाज
युद्ध के 20वें दिन ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को हड़काया, बदला डोनाल्ड ट्रंप का सुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










