गरज चमक के साथ पड़ेंगे छीटें, मौसम ने ली करवट, अगले 36 घंटे में इन राज्यों में बारिश

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

मौसम ने ली करवट, फोटो- पीटीआई

Rain Warning: कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. IMD का अनुमान है कि अगले 36 घंटों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Warning: देशभर में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है. कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए कई इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है.

मौसम ने ली करवट

आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. 19 और 20 मार्च को इन राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Rain ans snowfall warning: मौसम ने ली करवट

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को कुछ इलाकों में ओले गिरने की आशंका है.

Rain ans snowfall warning: मौसम ने ली करवट

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बिगड़ सकता है. तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक यह दौर जारी रह सकता है.

Rain warning: मौसम ने ली करवट

मध्य और पूर्वी भारत में भी मौसम का मिजाज बदल चुका है. मौसम विभाग ने बताया है कि 22 मार्च तक छिटपुट आंधी-तूफान, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है.

Rain warning: मौसम ने ली करवट

ओडिशा में 19 से 21 मार्च के बीच अलग-अलग स्थानों पर ओले गिर सकते हैं. पश्चिमी मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है.

Rain warning: मौसम ने ली करवट

Also Read: बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola