राजनाथ सिंह ने पाक गोलीबारी पर बीएसएफ को मुंहतोड जवाब देने का आदेश दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2015 12:47 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया है. पाकिस्‍तान की ओर से शुक्रवार रात को जम्‍मू के सांबा और कठुआ में गोलीबारी की. इस घटना के बाद भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू क्षेत्र के सांबा और हीरानगर सेक्टरों में भारतीय चौकियों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया है. पाकिस्‍तान की ओर से शुक्रवार रात को जम्‍मू के सांबा और कठुआ में गोलीबारी की. इस घटना के बाद भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू क्षेत्र के सांबा और हीरानगर सेक्टरों में भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी गोलीबारी पर बीएसएफ को माकूल कार्रवाई करने और मुहतोड जवाब देने का आदेश दिया.

गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्री हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं. पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज रात जम्मू कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ की चौकियों पर मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की जिस पर मजबूर होकर भारत की ओर से मजबूत जवाबी कार्रवाई की गई.

इससे पहले दिन में गृहमंत्री ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह सीमा पार से लगातार गोलीबारी के जरिए आतंकवादियों को भारत में घुसाने की कोशिश कर रहा है. गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों के समूह सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola