''आप'' के प्रचार में गाना शामिल, पांच साल केजरीवाल...

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल लाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है. इस बार पार्टी की ओर से एक गाना भी बनाया गया है पांच साल केजरीवाल… जो युवाओं को लुभाने के लिए बनाया गया है. प्रचार में तेजी लाते हुए आम आदमी पार्टी ने इसमें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल लाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है. इस बार पार्टी की ओर से एक गाना भी बनाया गया है पांच साल केजरीवाल… जो युवाओं को लुभाने के लिए बनाया गया है.

प्रचार में तेजी लाते हुए आम आदमी पार्टी ने इसमें गाना शामिल किया है जिसे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल एवं अन्य द्वारा संबोधित सभी रैलियों एवं सभाओं में बजाया जा रहा है. पार्टी ने मेट्रो में भी प्रचार अभियान शुरु किया है जिसका उद्देश्य ‘‘मध्य वर्ग को आकर्षित करना’’ है और इसमें महिला सुरक्षा के मुद्दे भी शामिल हैं.

‘‘पांच साल केजरीवाल’’ नामक इस गाने को पार्टी समर्थक विशाल ददलानी ने कम्पोज किया है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अगले हफ्ते से आप के कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में समूहों में निकलेंगे. लोगों में गीत का अच्छा प्रभाव हो रहा है. इसे सामान्यत: केजरीवाल के रैली में आने से पहले और लोगों को संबोधित करने से पहले बजाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola