बिजनेस क्लास से चंदा लेने दुबई पहुंचे केजरीवाल, विपक्ष ने आलोचना की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2014 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी की बात करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल आज बिजनेस क्लास से दुबई पहुंचे. कांग्रेस और भाजपा ने इसे लेकर उनकी आलोचना की है. विपक्ष दलों का कहना है कि इससे नेता का असली चेहरा उजागर हो गया है. हांलाकि आम आदमी पार्टी के अन्य नेता केजरीवाल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी की बात करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल आज बिजनेस क्लास से दुबई पहुंचे. कांग्रेस और भाजपा ने इसे लेकर उनकी आलोचना की है. विपक्ष दलों का कहना है कि इससे नेता का असली चेहरा उजागर हो गया है. हांलाकि आम आदमी पार्टी के अन्य नेता केजरीवाल के बचाव में उतरे है. उनका कहना है कि आयोजकों की ओर से सुविधा मुहैया कराया गया था, ऐसे में बिजनेस क्लास में यात्रा करना अपराध कहां से हो गया.
आप प्रमुख आज दोपहर पांच दिन की दुबई और न्यूयॉर्क यात्रा पर रवाना हुए हैं. दुबई में केजरीवाल वर्ल्ड ब्रांड्स समिट में एशिया के सबसे प्रेरणादायक और युवा सामाजिक बदलाव कार्यकर्ता का पुरस्कार प्राप्त करेंगे. वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर अकाउंट्स ऑफ इंडिया की अबु धाबी शाखा को संबोधित करेंगे.
केजरीवाल फिर न्यूयॉर्क रवाना होंगे जहां वह प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे और अपने पार्टी के समर्थकों के साथ भोजन करेंगे. पूर्व नौकरशाह केजरीवाल दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अपने सादे रहन-सहन के लिए मशहूर हैं.
केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में जब वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले तो वे पुलिसकर्मियों से घिरे हुए थे.
रुडी ने कहा, ‘‘मुझे उनकी तस्वीर खींचने का और केजरीवाल से पूछने का सौभाग्य मिला. आप आम आदमी हैं और दिल्ली पुलिस के 60 अदद जवानों से घिरे हुए हैं.’’ कांग्रेस ने भी केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका असली चेहरा सामने आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




