चीन की कंपनी पहुंचाएगी तेलंगाना में बिजली
Updated at : 29 Nov 2014 8:26 PM (IST)
विज्ञापन

हैदराबाद : चीन की एक वरिष्ठ अधिकारी ने उर्जा संकट से जूझ रहे भारत के नवगठित राज्य तेलंगाना में बिजली परियोजनाओं के लिए अपने देश की बिजली उपकरण विनिर्माता कंपनी दोंगफांग इलेक्ट्रिक कार्पोरेशन का नाम आगे बढाया है. शिचुआन प्रांत की कंपनी दोंगफांग इलेक्ट्रिक चीन सरकार के सीधे नियंत्रण में है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. […]
विज्ञापन
हैदराबाद : चीन की एक वरिष्ठ अधिकारी ने उर्जा संकट से जूझ रहे भारत के नवगठित राज्य तेलंगाना में बिजली परियोजनाओं के लिए अपने देश की बिजली उपकरण विनिर्माता कंपनी दोंगफांग इलेक्ट्रिक कार्पोरेशन का नाम आगे बढाया है.
शिचुआन प्रांत की कंपनी दोंगफांग इलेक्ट्रिक चीन सरकार के सीधे नियंत्रण में है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को लिखे पत्र में शिचुआन के विदेश मामलों की उप महानिदेशक झांग ताओ ने मुख्यमंत्री को एक शिष्टमंडल के साथ अपने प्रांत की यात्रा का आमंत्रण दिया है ताकि दोनों पक्षों के बीच कारोबार एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढावा दिया जा सके.
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक झांग ने कहा है कि तेलंगाना को जल्द से जल्द विशाल क्षमता वाली बिजली परियोजनाओं की जरुरत है इसलिए इस मामले में संबंधित पक्षों के बीच सहयोग पर चर्चा की जा सकती है और राव की शिचुआन यात्र के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




