2 मई की टॉप 20 खबरें: सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC, 15 बूथों पर फिर मतदान, अमेरिका को ईरान का नया प्रस्ताव

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

2 May Top 20 News: तृणमूल कांग्रेस कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है, जहां आज यानी शनिवार को सुनवाई होगी. इस बीच चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर 29 अप्रैल का मतदान रद्द कर 2 मई को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है. वहीं, ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव बना हुआ है. होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी जारी है और तेहरान ने वाशिंगटन को एक नया प्रस्ताव भेजा है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC, क्या रुक जायेगी मतगणना?

WB Polls 2026: कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गयी है. देश की सबसे बड़ी अदालत में शनिवार को सुनवाई होगी. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों से पहले इस कानूनी लड़ाई का काउंटिंग पर क्या असर होगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

2. दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों के 15 बूथ पर फिर वोट, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Election 2026 Re-poll: चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 मतदान केंद्रों पर 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया है. अब 2 मई को इन केंद्रों पर री-पोलिंग होगी. जानें क्या है पूरा शेड्यूल. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. बंगाल में काउंटिंग के दिन हिंसा रोकने को तैनात होंगी CAPF की 700 कंपनियां, QR कोड के बिना एंट्री नहीं

West Bengal Election Counting Day Security: बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश जारी किया है. केंद्रीय बलों की 700 कंपनियों की तैनाती और थ्री-लेयर सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होगी. किसी भी हिंसा या गड़बड़ी पर होगी तत्काल कार्रवाई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बंगाल में चुनाव के बाद 3 जिलों में खूनी झड़प, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर ईंट से हमला, माकपा एजेंट की पिटाई

West Bengal Post Poll Violence: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बाद मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर 24 परगना में हिंसा की घटनाएं सामने आयी हैं. बीजेपी मंडल अध्यक्ष और माकपा एजेंट पर हमले के बाद तनाव की स्थिति है. पुलिस ने जांच और गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. चुनाव खत्म होते ही सुजीत बोस पर ईडी ने कसा शिकंजा, नगर निकाय घोटाले में घंटों चली पूछताछ

WB Minister Sujit Bose ED Interrogation: बंगाल के मंत्री सुजीत बोस नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए. 3 बार समन की अनदेखी करने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें सॉल्टलेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स जाना पड़ा. जानें क्या है दक्षिण दमदम नगर पालिका से जुड़ा यह मामला. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. ‘जब तक बेटियां घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस नहीं सोएगी…’, CM सम्राट बोले- हर पंचायत में बैठेंगे अफसर, सुनेंगे समस्या

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेटियों की सुरक्षा पर सख्त रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि जब तक छात्राएं स्कूल और कॉलेज से सुरक्षित घर नहीं पहुंचेंगी, तब तक पुलिस अलर्ट रहेगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. भागलपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, दिल्ली से आने के दौरान हुआ हादसा

Bhagalpur News: भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की दिल्ली से आने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.उन्हे एक महीने पहले ही भागलपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया था. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. पाप की कमाई पर ‘कानून का डंडा’: बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बंगला और FD जब्त, वर्दी वाला आरोपी चढ़ा CID के हत्थे

Bokaro Treasury Scam: बोकारो कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले में झारखंड सीआईडी (CID) की विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी आरक्षी काजल मंडल को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से 8.75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जो मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय द्वारा भेजे गए थे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. 62 घंटे बाद जंगल से निकला नक्सली का शव: चाईबासा में हुआ पोस्टमार्टम, 5वीं से ही थामी थी बंदूक

Jharkhand Naxal News: पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत पूर्ति का शव 62 घंटे बाद जंगल से बरामद कर चाईबासा लाया गया. गुरुवार आधी रात को कड़ी सुरक्षा और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया. 5वीं कक्षा से ही नक्सली संगठन से जुड़े इसराइल पर कई हिंसक वारदातों के आरोप थे. मुठभेड़ से मात्र दो दिन पहले वह अपने गांव सांगाजटा में माता-पिता से मिलने आया था. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. RR vs DC: राहुल और निसांका का पचासा, DC ने RR को 7 विकेट से हराया

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (75 रन) और पाथुम निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

11. ईरान ने अमेरिका को दिया बातचीत का नया प्रस्ताव, क्या बनेगी बात?

Middle East Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर चल रहा हो, लेकिन तनाव चरम पर है. होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी जारी है. इस बीच तेहरान की ओर से अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. जम्मू में निर्माणाधीन पुल गिरा, कई मजदूर दबे, जारी है रेस्क्यू

Bridge Collapses: जम्मू में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए. घटना के बाद राहत और बचाव जारी है. अब तक दो मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. मध्यप्रदेश: बरगी डैम में क्रूज पर रोक, सीएम ने हादसे की जांच के दिये आदेश, रेस्क्यू करने वालों को मिलेगा सम्मान

Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश में बरगी डैम हादसे के बाद सरकार ने क्रूज संचालन पर रोक लगा दी है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. भगवंत मान सरकार को मिला भरोसा, पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पास, सेफ है सरकार

Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा में शुक्रवार (1 मई) को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश. यह प्रस्ताव चर्चा के बाद पास हो गया. सीएम मान ने कहा कि पार्टी मजबूत है. इसकी मौजूदगी देश भर में है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. क्रेडिट कार्ड बिल भरने में हुई देरी ? अब घबराएं नहीं, RBI ने दिया 3 दिन का एक्स्ट्रा टाइम

Credit Card Rules : अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और अक्सर ड्यू डेट (Bill Date) भूल जाने के डर से परेशान रहते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आपको बड़ी राहत दी है. अब बिल की आखिरी तारीख निकलने के तुरंत बाद बैंक आप पर ‘लेट फीस’ का हथौड़ा नहीं चला पाएंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. नुकसान से पहले तैयारी का नियम लागू, बैंकिंग सेक्टर में बदलाव, EMI पर असर संभव

RBI : आरबीआई के नए ECL फ्रेमवर्क से बैंकों के कैपिटल रेशियो पर 1.20% तक का असर पड़ सकता है. क्रिसिल के मुताबिक, प्रावधान (Provisioning) बढ़ने के बावजूद भारतीय बैंकों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. OnePlus से लेकर Redmi तक के ये मॉडल हुए महंगे, जानिए आखिर वजह क्या है

स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में कई मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं. AI डिमांड की वजह से मेमोरी चिप्स की कमी हो गई है. इससे सप्लाई घटी और कीमतें बढ़ गई है. इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने टाली PG की सेमेस्टर परीक्षा, जानें नई डेट

DU PG Exam 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने प्रोफेशनल कोर्सेज की सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. डीयू में लैंग्वेज, आर्ट्स और साइंस के कई सारे विषय में पीजी की डिग्री दी जाती है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. BPSC AEDO परीक्षा रद्द, 32 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

BPSC AEDO Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. BPSC की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी और कदाचार की कोशिश सामने आई थी, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई? दोपहर 2 बजे तक के आंकड़े आए सामने

Raja Shivaji Collection: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. ये अर्ली रिपोर्ट्स हैं, जबकि फाइनल कलेक्शन के आंकड़े रात तक जारी किए जाएंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola