ePaper

तेलंगाना : कर्ज में डूबे एक किसान ने आत्महत्या की

Updated at : 24 Nov 2014 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना : कर्ज में डूबे एक किसान ने आत्महत्या की

करीमनगर (तेलंगाना) : यहां के एक गांव में कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मुस्ताबाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जिले के गुडेम गांव के 45 वर्षीय बट्टू येल्लाह नामक एक किसान ने फसलों के उत्पादन के लिए कुछ साहूकारों से पैसे उधार लिये थे. सूखे […]

विज्ञापन
करीमनगर (तेलंगाना) : यहां के एक गांव में कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मुस्ताबाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जिले के गुडेम गांव के 45 वर्षीय बट्टू येल्लाह नामक एक किसान ने फसलों के उत्पादन के लिए कुछ साहूकारों से पैसे उधार लिये थे.
सूखे के कारण उपज अच्छी नहीं हाने की वजह से वह कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ था.उन्होंने कहा कि कर्ज के कारण दबाव में होने से येल्लाह ने कल रात कीटनाशक खा लिया. पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola