भाजपा की जम्मू कश्मीर में जीत का सपना पूरा करेंगे मुस्लिम चेहरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2014 3:14 PM (IST)
विज्ञापन

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव में कई मुलसमान चेहरो को आगे करके अपनी छवि बदलना चाहती है.पार्टी ने 32 मुस्लिम उम्मीदवारों को खड़ा किया है. जम्मू कश्मीर में सत्ता में आने की खातिर अपने महत्वाकांक्षी ‘‘मिशन 44 प्लस ’’ के तहत विधानसभा चुनाव में करीब 40 फीसदी मुस्लिम उम्मीदवारों को […]
विज्ञापन
जम्मू: भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव में कई मुलसमान चेहरो को आगे करके अपनी छवि बदलना चाहती है.पार्टी ने 32 मुस्लिम उम्मीदवारों को खड़ा किया है. जम्मू कश्मीर में सत्ता में आने की खातिर अपने महत्वाकांक्षी ‘‘मिशन 44 प्लस ’’ के तहत विधानसभा चुनाव में करीब 40 फीसदी मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
भाजपा राज्य विधानसभा की 87 सीटों में 70 से अधिक सीटों पर चुनाव लड रही है और उसने 32 मुस्लिम उम्मीदवारों को खडा किया है.कश्मीर घाटी में भगवा पार्टी ने 25 मुस्लिमों को टिकट दिया है. जम्मू में पार्टी ने छह और लद्दाख में एक मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा है.
कश्मीर घाटी में भाजपा ने चार कश्मीरी पंडितों तथा एक सिख नेता को भी उम्मीदवार बनाया है. रणनीतिक कदम के तहत भाजपा ने लद्दाख क्षेत्र में तीन बौद्धों को भी टिकट दिए हैं.जम्मू कश्मीर के भाजपा के प्रभारी तथा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ भाजपा कश्मीर घाटी में अछूत नहीं है. हमारी रैलियों में घाटी में लोग बडी संख्या में शामिल हुए हैं क्योंकि वे भाजपा को नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के विकल्प के रुप में देख रहे हैं जो कश्मीर पर राज करने वाले दो महत्वपूर्ण खानदान हैं.’’
भाजपा मई में हुए लोकसभा के आम चुनावों में मिली सफलता में कुछ सुधार की उम्मीद लगा रही है जब उसने राज्य में छह में से तीन सीटें जीती थीं. बाकी तीन सीटें पीडीपी के खाते में गयीं जबकि नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन का सफाया हो गया.भाजपा देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने जैसे विवादास्पद मुद्दों के बजाय शांति तथा विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है.
पार्टी ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे को एक प्रकार से चुनावी खांचे से बाहर ही रखा है और कहा है कि वह केवल वही करेगी जो प्रदेश की जनता चाहती है. भाजपा का 2014 के राज्य विधानसभा चुनाव में एक ही चुनावी नारा है और वह है जम्मू कश्मीर को ‘‘शासक परिवारों ’’ तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना है. साथ ही भाजपा बेहतर प्रशासन और विकास का वादा कर रही है. कश्मीर घाटी में रैलियों और रोड शो की अगुवाई करने वाले खन्ना ‘‘मिशन 44 प्लस’’ के पूरा होने को लेकर आशावान हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘ गंदरबल और कंगन में रैलियों के दौरान मोदी की लोकप्रियता स्पष्ट दिख रही थी.’’ 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 उम्मीदवारों में से 24 मुस्लिम उम्मीदवारों तथा सात कश्मीरी पंडितों को टिकट दिया था और 11 सीटों पर जीत हासिल की थी.2002 में भाजपा ने 17 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए थे और कुल 58 सीटों में से केवल एक सीट जीती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










