शिवसेना ने दी तालिबान को चेतावनी, मोदी की राह में न आना
Updated at : 08 Nov 2014 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : तालिबान से अलग हुए एक गुट की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी मिलने के बाद शिव सेना ने हिंदुत्ववाले रुख पर प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए आतंकवादी संगठन को उनकी राह में न आने की चेतावनी दी है. मुखपत्र ‘सामना’ के शुक्रवार को संपादकीय में लिखा है, ‘तालिबान को प्रधानमंत्री मोदी […]
विज्ञापन
मुंबई : तालिबान से अलग हुए एक गुट की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी मिलने के बाद शिव सेना ने हिंदुत्ववाले रुख पर प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए आतंकवादी संगठन को उनकी राह में न आने की चेतावनी दी है. मुखपत्र ‘सामना’ के शुक्रवार को संपादकीय में लिखा है, ‘तालिबान को प्रधानमंत्री मोदी के रास्ते में नहीं आना चाहिए. उसी में उनकी भलाई है. हम अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेंगे.’
शिवसेना ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी तालिबान की हिट लिस्ट में हैं, क्योंकि वह हिंदुत्व के प्रबल समर्थक हैं. उन्होंने शपथ-ग्रहण के बाद गंगा तट पर आरती करके हिंदुत्व के प्रति अपने समर्थन को प्रदर्शित किया.’ उसका कहना है कि प्रधानमंत्री मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं, बस उनके साथ होनेवाले विशेष व्यवहार के विरुद्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




