17 जून की टॉप 20 खबरें: उद्धव गुट में टूट की अटकलें, JMM के पोस्ट से सनसनी, G7 में मिले पीएम मोदी और ट्रंप

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

17 June Top 20 News: महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों ने उद्धव ठाकरे की चिंता बढ़ा दी है. जबकि, राज्यसभा चुनाव से पहले जेएमएम की ‘56 नहीं 61’ पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है. वहीं जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद हुई मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. उद्धव ठाकरे को लग सकता है बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बदल सकते हैं पाला, शिंदे गुट ने दिया ऑफर

Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 सांसद पाला बदल सकते हैं. यदि ये अटकलें सही साबित होती हैं तो उद्धव ठाकरे को बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. पाला बदलने वालों पर सौगत रॉय का बड़ा हमला, बोले- पार्टी छोड़ने वाले ‘गद्दार’, ममता बनर्जी हैं तृणमूल की नेता

Saugata Roy Attacks Rebel TMC MPs: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने एनसीपीआई (NCPI) में विलय करने वाले 20 बागी सांसदों पर मंगलवार को बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें ‘गद्दारों का समूह’ करार दिया. सौगत रॉय ने कहा कि असली टीएमसी का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं और बागी गुट केंद्र की सत्ताधारी एनडीए और पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. हार मानने को तैयार नहीं ममता बनर्जी, चुनाव परिणाम 2026 को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौती

Mamata Banerjee Challenges Bhabanipur Election Result: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर मिली हार को स्वीकार न करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने भाजपा के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की जीत को चुनौती देते हुए चुनाव याचिका दायर की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. भड़काऊ बयानबाजी मामले में सीआईडी के सामने पेश हुए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee CID Questioning: कथित भड़काऊ बयानबाजी मामले में टीएमसी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल सीआईडी (CID) के सामने पेश हुए. चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह पर टिप्पणी और चुनावी हिंसा को लेकर उनके खिलाफ बागुईआटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. Ranchi : क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए एनडीए का कदम, होटल रेडिसन ब्लू बना विधायकों का नया ठिकाना

Rajya Sabha Election: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव तक एक साथ रहेंगे एनडीए के विधायक, निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी की जीत सुनिश्चित करने में जुटा खेमा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. 56 नहीं 61, राज्यसभा चुनाव से पहले जेएमएम ने एक पोस्ट कर फैलायी सनसनी

Ranchi: राज्यसभा चुनाव से पहले जेएमएम की ‘56 नहीं 61’ पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है. पोस्ट के सामने आने के बाद इसके सियासी मायनों को लेकर विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बंद होंगे डबल मीनिंग और जातिसूचक गाने, बिहार के सभी DM और SP को निर्देश

Government Ban Obscene Casteist Songs: बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादियों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातिसूचक गाने बजाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी. कला एवं संस्कृति विभाग ने गृह विभाग और सभी जिला कप्तानों को पत्र भेजकर माहौल खराब करने वाले गानों के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. डीएमके का राहुल गांधी पर वार- उनकी राजनीतिक नासमझी और बेईमानी से क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान हुआ

DMK attacks Rahul Gandhi : डीएमके ने अपने पुराने सहयोगी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. डीएमके की ओर से एक्स पर लिखा गया है कि वे कोई चमकदार खिलौना देखकर पुराने साथियों को छोड़ देते हैं. डीएमके ने उनकी राजनीतिक समझ पर भी सवाल उठाया है और उन्हें बेईमान कहा है, जिसके बाद कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि डीएमके को यह नहीं भूलना चाहिए कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय वे बीजेपी के साथ खड़े थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी

NEET Paper Leak Case : नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को दोबारा होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पेपर लीक के आरोपी यश यादव ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. G7 Summit PM Modi: 16 महीने बाद मिले पीएम मोदी और ट्रंप, गर्मजोशी से मिलाया हाथ

G7 Summit PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एवियन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. करीब 16 महीने बाद दोनों नेता मिले. इस दौरान दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. नेतन्याहू बोले- ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे, न आज और न कल

Iran US Peace Deal: इजराइल में अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- ईरान को समझौते के साथ या उसके बिना भी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. एक को मिला समंदर, दूसरा बना जमीन की ढाल, मिलिए देश के अनोखे ‘फौजी कपल’ से

Robin Singh Talan: कॉलेज के ‘स्वीटहार्ट्स’ रॉबिन सिंह तालान और स्वाती कुमारी ने देश सेवा का अपना सपना पूरा किया. जानिए नौसेना की लेफ्टिनेंट स्वाती और सेना के नए लेफ्टिनेंट रॉबिन की सक्सेस स्टोरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. PhD से लेकर प्रोफेसर तक, कौन तैयार करता है NEET का प्रश्न पत्र?

Who Makes NEET Paper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए एक्सपर्ट रखता है. इन एक्सपर्ट को एजुकेशन, डिग्री और अन्य पैरामीटर पर चुना जाता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. IND vs AFG 2nd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे? जानें प्लेइंग-11 समेत पूरी डिटेल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा. जानिए मैच का समय, लाइव प्रसारण और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. Telegram से फैल रहा नया साइबर खतरा! FBI ने जारी की चेतावनी, Microsoft 365 यूजर्स तुरंत हो जाएं सतर्क

Telegram के जरिए फैल रहा Kali365 नाम का नया फिशिंग प्लैटफॉर्म Microsoft 365 अकाउंट्स को निशाना बना रहा है. FBI ने चेताया है कि यह तकनीक MFA सुरक्षा को भी बायपास कर सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में TVS का जलवा, iQube और Orbiter के दम पर 10 लाख EV बिक्री का आंकड़ा पार

TVS ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में 10 लाख बिक्री का माइलस्टोन हासिल कर लिया है. किफायती Orbiter V1, बेहतर रेंज वाले iQube और बढ़िया सर्विस नेटवर्क ने कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, सरकार ने किया तारीख का ऐलान

PM Kisan 23rd Installment Date : देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख घोषित हो चुकी है. आगामी शनिवार यानी 20 जून को किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेज दी जाएगी. किस्त आने से पहले आप अपना नाम और स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. खत्म हुई मेमोरेंडम जमा करने की तारीख, 8वें वेतन आयोग में इतनी बढ़ सकती है न्यूनतम बेसिक सैलरी

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन की दिशा में पहला बड़ा चरण पूरा हो चुका है. विभिन्न केंद्रीय कर्मचारी संगठनों और पेंशनभोगी यूनियनों द्वारा अपनी मांगें और मेमोरेंडम (प्रस्ताव) सौंपने की आखिरी तारीख 15 जून को खत्म हो गई है. अब पूरा फोकस इस बात पर शिफ्ट हो गया है कि आयोग कर्मचारियों की इन मांगों में से किसे स्वीकार करता है और किसे खारिज. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

Maa Inti Bangaram: समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज से पहले ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. जानिए मेकर्स ने क्या कहा और क्यों फिल्म को मिल रहा है इतना शानदार रिस्पॉन्स. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Bandar Lifetime Box Office: फ्लॉप हुई बॉबी देओल की बंदर, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

Bandar Lifetime Box Office: बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद की फिल्म बंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. फिल्म ने अपने लाइफटाइम कलेक्शन में महज 4.04 करोड़ कमाए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola