PM Kisan 23rd Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. सरकार ने आखिरकार 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) जारी करने की आधिकारिक तारीख का एलान कर दिया है. पीएम किसान योजना के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है कि आगामी किस्त की राशि बहुत जल्द सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. तारीख की घोषणा होते ही किसानों के बीच अपना बेनेफिशियरी स्टेटस और लिस्ट में नाम चेक करने की हलचल तेज हो गई है. अगर आप भी एक किसान हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस बार आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. किस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि जून के मध्य में यह राशि कभी भी जारी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से पहले भी खबर आई थी कि यह किस्त 18 जून के बाद आ सकती है, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है. Direct support, stronger farmers!Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026 सरकार की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून (शनिवार) को देश के पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इस दिन डीबीटी (DBT) के माध्यम से योग्य किसानों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये की सम्मान राशि सीधे भेज दी जाएगी. 23वीं किस्त से पहले घर बैठे ऐसे चेक करें अपना ताजा स्टेटस पैसे खाते में आने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका स्टेटस पूरी तरह क्लियर है या नहीं. अपना ताजा स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें. 1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं स्टेप 1 : सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ को ओपन करें. 2.Status वाले विकल्प को चुनें: स्टेप 2: वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद, स्क्रीन के दाईं ओर दिखाई दे रहे ‘Know Your Status’ (अपना स्टेटस जानें) वाले टैब पर क्लिक करें. 3.रजिस्ट्रेशन नंबर और कोड भरें: स्टेप 3: अब खुले नए पेज पर अपना किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड (Captcha Code) को सही-सही भरें. 4.डाटा प्राप्त करें: स्टेप 4: सभी जानकारियां भरने के बाद ‘Get Data’ के बटन पर क्लिक करें. ऐसा करते ही आपका पूरा बेनेफिशियरी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा. यहां आप देख सकते हैं कि आपकी पिछली किस्तें आ चुकी हैं या कोई दस्तावेज़ मिसिंग है. पीएम किसान की बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें? अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपके पूरे गांव या आपकी पंचायत की सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं, तो आप सीधे बेनिफिशियरी लिस्ट (Beneficiary List) देख सकते हैं. इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है. डायरेक्ट लिंक खोलें: आप सीधे पीएम किसान के आधिकारिक लिस्ट वाले पेज https://pmkisan.gov.in/rpt_beneficiarystatus_pub.aspx पर जा सकते हैं. अपने क्षेत्र की जानकारी चुनें: इस पेज पर आपको कुछ ड्रॉप-डाउन विकल्प मिलेंगे. यहां अपने राज्य (State), जिले (District), उप-जिले (Sub-District), ब्लॉक (Block) और अपने गांव (Village) का नाम सिलेक्ट करें. रिपोर्ट जनरेट करें: सभी विवरण चुनने के बाद ‘Get Report’ (रिपोर्ट पाएं) वाले बटन पर क्लिक करें. नाम चेक करें: क्लिक करते ही आपके सामने आपके पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी. इस वर्णानुक्रम (Alphabetical) सूची में आप आसानी से अपना या अपने परिवार के किसी किसान का नाम चेक कर सकते हैं. Also Read : PM किसान योजना की 23वीं किस्त जल्द! ₹2000 पाने के लिए तुरंत पूरे करें ये 3 जरूरी काम