PhD से लेकर प्रोफेसर तक, कौन तैयार करता है NEET का प्रश्न पत्र?
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर
Who Makes NEET Paper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए एक्सपर्ट रखता है. इन एक्सपर्ट को एजुकेशन, डिग्री और अन्य पैरामीटर पर चुना जाता है.
Who Makes NEET Paper: हर साल लाखों छात्र NEET (National Eligibility cum Entrance Test) की तैयारी करते हैं. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का रास्ता तय करने वाली इस परीक्षा को देश की सबसे कठिन और फेमस परीक्षाओं में गिना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि NEET का क्वेश्चन पेपर (NEET Question Paper) आखिर कौन तैयार करता है और उसे बनाने वाले लोग कितने पढ़े-लिखे होते हैं?
देश के टॉप लेवल एक्सपर्ट सेट करते हैं पेपर
NEET का क्वेश्चन पेपर तैयार करने की जिम्मेदारी ऐसे शिक्षकों और एक्सपर्ट को दी जाती है, जिनकी एजुकेशन मजबूत हो और वे लंबे वक्स ते एजुकेशनल वर्क और रिसर्च से जुड़े हैं. इनमें देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, IITs, IISERs और अन्य फेमस संस्थानों के प्रोफेसर, साइंटिस्ट और सब्जेक्ट एक्सपर्ट शामिल होते हैं.
क्या होती है उनकी योग्यता?
NEET पेपर तैयार करने वाले ज्यादातर एक्सपर्ट के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (MSc, MTech, MD आदि) और PhD (डॉक्टरेट) जैसी डिग्रियां होती हैं. वे अपने सब्जेक्ट के एक्सपर्ट माने जाते हैं और कई वर्षों से शिक्षण एवं शोध कार्य से जुड़े होते हैं.
वर्षों का होता है एक्सपीरियंस
इन एक्सपर्ट के पास आमतौर पर 10 से 20 वर्ष या उससे अधिक का शिक्षण और रिसर्च अनुभव होता है. वे मेडिकल, बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों में गहरी पकड़ रखते हैं. यही वजह है कि परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का लेवल नेशनल लेवल के मानकों के अनुरूप रखा जाता है.
कैसे होता है चयन?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए एक्सपर्ट का चयन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड, एक्सपीरियंस, ईमानदारी और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के आधार पर करती है. क्वेश्चन पेपर निर्माण की प्रक्रिया में कई लेवल पर जांच और समीक्षा की जाती है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे.
क्यों नहीं बताए जाते पेपर सेटर्स के नाम?
परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए क्वेश्चन पेपर तैयार करने वाले एक्सपर्ट की पहचान पब्लिक नहीं की जाती.क्वेश्चन पेपर तैयार होने के बाद उसे अत्यधिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत रखा जाता है. इससे पेपर लीक या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को कम किया जा सके.
सुरक्षा और गोपनीयता पर विशेष जोर
NEET जैसे नेशनल लेवल के एग्जाम में क्वेश्चन पेपर तैयार करने से लेकर परीक्षा आयोजित होने तक हर चरण में कड़ी सुरक्षा बरती जाती है. क्वेश्चन पेपर तैयार करने वाले एक्सपर्ट को भी गोपनीयता के नियमों का सख्ती से पालन करना होता है.
छात्रों के लिए क्या है संदेश?
NEET का प्रश्नपत्र किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस शिक्षकों और एक्सपर्ट की टीम द्वारा तैयार किया जाता है. इसलिए छात्रों को अफवाहों या शॉर्टकट पर भरोसा करने के बजाय NCERT आधारित तैयारी और कॉन्सेप्ट की मजबूत समझ पर ध्यान देना चाहिए.
यह भी पढ़ें- रविवार के दिन ही क्यों होती है NEET परीक्षा? नहीं जानते होंगे इसका जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










