नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी

Updated:
विज्ञापन
Rouse Avenue court

राउज एवेन्यू कोर्ट

NEET Paper Leak Case : नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को दोबारा होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पेपर लीक के आरोपी यश यादव ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी.

विज्ञापन

NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 21 जून को होने वाले नीट यूजी एग्जाम में बैठने की इजाजत दे दी है. साथ ही यश को इस बात की अनुमति भी मिल गई है कि वे अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकते हैं. यश यादव ने कोर्ट से अपने पास किताबें रखने की इजाजत मांगी थी, ताकि वह परीक्षा में शामिल हो सके. कोर्ट ने उसे इस बात की भी अनुमति दे दी थी. यश यादव नीट पेपर लीक के 5 आरोपियों में से एक है.

शिक्षा मौलिक अधिकार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने यश यादव को नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने की इजाजत देते हुए कहा कि शिक्षा एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और उसे इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है. इसी वजह से कोर्ट ने यश यादव को परीक्षा देने की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि यश को पुलिस की कस्टडी में ही परीक्षा स्थल ले जाया जाएगा.

2 जून को मिली थी पढ़ाई की इजाजत

नीट पेपर लीक के पांच आरोपियों में से एक यश यादव ने 2 जून दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट यूजी परीक्षा की पढ़ाई के लिए किताबें रखने की इजाजत मांगी थी. उनकी वकील अंबिका यादव ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को बताया था कि वह एक होनहार छात्र है और उसने 3 मई को परीक्षा दी थी. परीक्षा स्थिगित होने के बाद दोबारा 21 जून को आयोजित की जा रही है. यश यादव ने कोर्ट से परीक्षा में शामिल होने की इजाजत मांगी थी, जो उसे 16 जून को मिल गई.

ये भी पढ़ें : अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं खरीद सकेंगे कफ सिरप, शेड्‌यूल K की लिस्ट से सिरप को हटाया गया

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola