कालाधन मामलाः सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कल सरकार करेगी सारे नामों का खुलासा

नयी दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को काला धन मामला में सभी के नाम ना देने पर फटकार लगायी है. कोर्ट ने आदेश दिया कि सरकार कल सील बंद लिफाफे में सभी के नाम जाहिर करे.गौरतलब है कि सरकार ने कोर्ट को तीन लोगों के नाम बताये थे जिसके बाद आज कोर्ट ने सभी […]
नयी दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को काला धन मामला में सभी के नाम ना देने पर फटकार लगायी है. कोर्ट ने आदेश दिया कि सरकार कल सील बंद लिफाफे में सभी के नाम जाहिर करे.गौरतलब है कि सरकार ने कोर्ट को तीन लोगों के नाम बताये थे जिसके बाद आज कोर्ट ने सभी के नाम जाहिर करने का आदेश दिया . सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार का रुख भी नर्म हुआ वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा हम कल सारे नाम कोर्ट के सामने रखेंगे.
जेटली ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट को पूरी तरह सहायता देने के लिए तैयार है. जब हमारी सरकार बनी हमारा पहला निर्णय एसआईटी गठित करने का था. भले ही कोर्ट ने इसके लिए आदेश दिये थे लेकिन हमने इसमें तत्परता दिखायी. सुप्रीम कोर्ट का आदेश हमें मानना है, लेकिन सरकार का यह सुझाव रहेगा कि आगे भी हमें विदेशों से नाम मिलते रहें ऐसी व्यवस्था की जाए. सुप्रीम कोर्टे के आदेश का पूरा पालन किया जायेगा. जितने नाम सरकार के पास हैं सारे नाम कल सुप्रीम कोर्ट को दे दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










