तीन रुसी महिला पर्यटक गोवा में डूबीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2014 2:54 PM

विज्ञापन

पणजी : रुस की तीन महिला पर्यटक आज उस समय डूब गयीं जब उनकी नौका यहां पास ही समुद्र में पलट गई.राज्य पर्यटन विभाग के जीवनरक्षक सेवा के अधिकारी ने कहा कि नौका पर 10 यात्री सवार थे जिनकी पहचान रुसी नागरिक के रुप में की गई है. ये सभी डाल्फिन देखने जा रहे थे […]

विज्ञापन

पणजी : रुस की तीन महिला पर्यटक आज उस समय डूब गयीं जब उनकी नौका यहां पास ही समुद्र में पलट गई.राज्य पर्यटन विभाग के जीवनरक्षक सेवा के अधिकारी ने कहा कि नौका पर 10 यात्री सवार थे जिनकी पहचान रुसी नागरिक के रुप में की गई है. ये सभी डाल्फिन देखने जा रहे थे जब सुबह 11 बजे उनकी नौका बेतुल गांच के पास समुद्री लहरों से टकरा कर पलट गई.

उन्होंने कहा कि नौका के लहरों में फंसने के दौरान तीन महिलाएं डूब गईं. सात अन्य यात्रियों को बचा लिया गया. बाद में तीन शव बाहर निकाल लिए गए और इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मडगांव शहर के जिला अस्पताल ले जाया गया है. इस बीच, मौसम विभाग ने लोगों को अभी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola