ePaper

रजनीकांत ने कहा, जयललिता की वापसी पर खुश हूं

Updated at : 19 Oct 2014 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
रजनीकांत ने कहा, जयललिता की वापसी पर खुश हूं

चेन्नई : अभिनेता रजनीकांत ने आज कहा कि वह अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता को वापस उनके ‘पायस गार्डन’ आवास पर ‘‘देखकर’’ खुश हैं. रजनीकांत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिलने के बाद घर लौटी जयललिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. रजनीकांत ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपको वापस पायस […]

विज्ञापन

चेन्नई : अभिनेता रजनीकांत ने आज कहा कि वह अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता को वापस उनके ‘पायस गार्डन’ आवास पर ‘‘देखकर’’ खुश हैं. रजनीकांत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिलने के बाद घर लौटी जयललिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

रजनीकांत ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपको वापस पायस गार्डन में पाकर मैं बहुत खुश हूं. आपके अच्छे समय की कामना करता हूं. हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूं.’’अन्नाद्रमुक मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में उन्होंने जयललिता को दीवाली की भी शुभकामनाएं दीं.

खास बात यह है कि रजनीकांत भी इसी पायस गार्डन क्षेत्र में रहते हैं. इस बीच, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें ‘‘औपचारिक रुप से सरकार के शीर्ष पद पर जल्द फिर से’’ देखने की आशा जताई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola