मीडिया पर भड़कीं प्रियंका, कहा, मेरे बेटे को गोद नहीं ले रहे राहुल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2014 7:38 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया में चल रही एक खबर को लेकर भड़क गयी हैं. और इस मामले को लेकर उन्‍होंने कुछ मीडिया घरानों को कानूनी नोटिस भेजा हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले मीडिया जगत में खबर आयी थी कि प्रियंका गांधी अपने बेटे को राहुल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया में चल रही एक खबर को लेकर भड़क गयी हैं. और इस मामले को लेकर उन्‍होंने कुछ मीडिया घरानों को कानूनी नोटिस भेजा हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले मीडिया जगत में खबर आयी थी कि प्रियंका गांधी अपने बेटे को राहुल गांधी को गोद दे रही हैं.

साथ ही खबर थी कि राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के बेटे को गोद लेकर कांग्रेस का अगला नेतृत्‍व सौंपनी की तैयारी में हैं. बताते चलें कि 45 साल के राहुल गांधी ने अभी तक विवाह नहीं किया है. सूत्रों ने बताया कि प्रियंका ने अपने बेटे की मानहानि के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा है कि वह अपने परिवार के बारे में झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी.

अखबार की खबर में कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर व्याप्त अटकल के आधार पर कहा गया है कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के बेटे रेहान को गोद ले रहे हैं ताकि उसका उपनाम गांधी हो सके. प्रियंका ने इसे मनगढंत दुर्भावनापूर्ण सोच बताकर खारिज करते हुए नोटिस में कहा है, यह कहना कि कोई अभिभावक अपने बच्चे को स्वेच्छा से किसी और को दे देगा मान लो कि वह भावहीन वस्तु है, यह अपने आप में बहुत खराब बात है. इसे किसी तरह की वंशवाद की राजनीतिक आकांक्षा के इरादे से जोडना तो और भी ज्यादा दुखद है.
प्रियंका ने इस खबर पर भी कडी आपत्ति जताई है कि उनके बेटे के स्कूल प्रवेश फॉर्म में उसके अभिभावक का नाम राहुल गांधी है. प्रियंका ने पिछले दिनों कांग्रेस में अपनी बड़ी भूमिका को लेकर चल रही अटकलों को भी पुरजोर तरीके से खारिज किया था. उन्होंने इस तरह की खबरों को निराधार अफवाह बताकर खारिज कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola